महिला गोल्फ : वाणी की नजरें दूसरे खिताब पर

गुरुग्राम, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इस साल पहले टूर्नामेंट में उतर कर पहला खिताब जीतने वाली वाणी कपूर की नजरें बुधवार से शुरू हो रहे हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर-2017 के पांचवें चरण में अपना साल का दूसरा खिताब जीतने पर होंगी।

टूर्नामेंट का पांचवां चरण यहां के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेला जाएगा।

वाणी इस साल घरेलू सत्र में पहली बार इस टूर्नामेंट के चौथे चरण में नजर आई थीं।

हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में वाणी इस समय 140,000 रुपये की कमाई के साथ नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल घरेलू सत्र में सिर्फ एक मुकाबला ही खेला है। पांचवें चरण में वह जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

वाणी को पंचकूला की अमनदीप से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। अमनदीप तीन चरणों में से एक में विजेता और एक में उपविजेता रहीं हैं। वह मेरिट सूची में 3,51,000 की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं।

वाणी और अमनदीप बेशक इस चरण में सभी की निगाहों में होंगी लेकिन स्थानीय खिलाड़ी गौरिका विश्नोई, कोलकाता की स्मृति मेहरा और नेहा त्रिपाठी भी इन दोनों के पीछे करने की काबिलियत रखती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493