लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्कॉर्लेट जोहानसन का कहना है कि ऑस्कर अवार्ड समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर उन्हें फिल्म ‘एवेंजर्स’ के सह-अभिनेता सैमुएल एल. जैक्सन से प्यारी सी झिड़की मिली, जो अभिनेत्री की नन्हीं परी की पर्याप्त तस्वीरें नहीं भेजने के लिए थी।
जोहानसन ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “मैं सैम जैक्सन से मिलने के लिए उत्साहित थी, लेकिन फिर उन्होंने मुझे अपनी बेटी की बहुत सी तस्वीरें नहीं भेजने के लिए डांट लगाई।”
जोहानसन के अनुसार, “जैक्सन ने पूछा, ‘मेरी तस्वीरें कहां हैं’?”
दो साल की बेटी रोज की मां जोहानसन समारोह में अभिनेता की बात सुनकर हैरान रह गईं। उनकी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह की थी, ‘यहां रेड कार्पेट पर?’
यह पूछे जाने पर कि जैक्सन ने रोज के पैदा होने पर क्या उपहार भेजे थे तो जोहानसन ने कहा, “मुझसे यह न पूछें। अगर मुझे याद नहीं आया तो वह फिर नाराज हो जाएंगे।”
89वां ऑस्कर समारोह 26 फरवरी को यहां आयोजित हुआ था।
dharmpath.com dharmpath