मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। ‘रफ बुक’, ‘ऐंग्री इंडियन गोड्डेस्सेस’ और ‘पार्चड’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकीं अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी का कहना है कि वह दिग्गज अभिनेत्री जोहरा सहगल जैसी बनना चाहती हैं।

तनिष्ठा ने एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे वह दिन याद है जब मैं पहली बार जोहरा सहगल से मिली थी। वह 90 वर्ष की थीं और मैं 19 की। उस उम्र में भी उन्हें अपने काम के प्रति अनुशासित और प्रतिबद्ध देखकर मैं हैरान रह गई थी। यह सच्चे कलाकार की निशानी है। मेरी ख्वाहिश है कि मैं भी वैसी ही कलाकार बनूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक कलाकार को कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए। जिस दिन आप अपने काम से संतुष्ट हो जाएंगे, उस दिन आप सीखना बंद कर देंगे। मैं ताउम्र सीखती रहूंगी।”
उन्होंने कहा कि वह सीखने और बढ़ने का प्रयास कर रही हैं और चाहती हैं कि यह प्रक्रिया जारी रहे।
तनिष्ठा ने हाल ही में गर्थ डेविस की ‘लायन’ में काम किया था, जिसे छह ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुए थे। हालांकि फिल्म कोई भी पुरस्कार जीतने से चूक गई।
dharmpath.com dharmpath