बैडमिंटन : जर्मन ओपन के अगले दौर में श्रीकांत

बर्लिन, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने जर्मन ओपन के पुरुष एकल के पहले मुकाबले में जीत हासिल करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

लेकिन, एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सिरिल वर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।

श्रीकांत ने पहले दौर में मंगलवार को स्लोवेनिया के एलेन रोज को 21 मिनट तक चले मुकाबले में 21-4, 21-11 से आसानी से मात दी।

चीन के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन और चेन लोंग ने भी पुरुष एकल के दूसरे मुकाबले में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रियो ओलम्पिक विजेता चेन ने जापान के केंटा निशिमोटो को 21-10, 21-9 से मात दी।

लिन ने भारतीय खिलाड़ी सिरिल को 21-13, 21-10 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493