फ्रांस : राष्ट्रपति के भाषण के दौरान पुलिसकर्मी से दुर्घटनावश गोली चली

‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, विलोगनन के मेयर क्लॉड गुटन ने मंगलवार को कहा कि इस घटना में ओलांद कोई चोट नहीं आई है लेकिन एक अन्य व्यक्ति जख्मी हुआ है।

बयान के अनुसार, “राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में हिस्सा ले रहे एक स्थानीय पुलिस अधिकारी से दुर्घटनावश गोली चल गई। यह पुलिस अधिकारी कार्यक्रम की निगरानी के लिए इमारत की छत पर तैनात था।”

यह हादसा उस वक्त हुआ जब ओलांद एक उच्च गति की रेल लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मेयर ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

गुटन ने कहा, “यह एक दुर्घटना लग रही है।”

उन्होंने बताया कि ओलांद शहर से जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493