चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता आयशर मोटर्स लि. ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने उसकी बिक्री में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि फरवरी में उसके कुल 58,439 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि साल 2016 के समान महीने में 49,156 वाहनों की बिक्री हुई थी।
कंपनी ने अप्रैल 2016 से फरवरी 2017 के बीच कुल 6,06,377 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के कुल 4,56,834 वाहनों की बिक्री हुई थी।
dharmpath.com dharmpath