मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री यिन वीमिन के मुताबिक, चीन में पिछले साल लगभग 1.31 करोड़ शहरी निवासियों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया।
आर्थिक मंदी के बावजूद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हालिया वर्षों में स्थिर रोजगार दर बनाए रखने में कामयाब रही है और हर साल 1.30 करोड़ शहरी निवासियों को नौकरी की पेशकश की है।
यिन को इस आंकड़े पर पूरा भरोसा है क्योंकि इसका परिणाम राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा पेश किए गए सर्वेक्षण के नमूने से मिलता है।
dharmpath.com dharmpath