पेरिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फ्रॉस्वा फिलोन ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्हें फर्जी नौकरियों की जांच कर रहे न्यायाधीश द्वारा 15 मार्च को तलब किया जाएगा।
कंजर्वेटिव पार्टी के 62 वर्षीय उम्मीदवार ने कहा कि इसके बाद भी वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में बने रहेंगे। उन्होंने एक संवादाता सम्मेलन में कहा, “मैं उम्मीदवारी नहीं छोड़ूंगा। मैं नाम वापस नहीं लूंगा।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इससे पहले फिलोन ने कहा था कि यदि उन्हें औपचारिक तौर जांच में शामिल किया गया तो वह राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सप्ताहिक व्यंग्य ‘ले कर्नाड इंचेन’ ने 25 जनवरी को ‘पेनेलोपेगेट’ का खुलासा किया था, जिसमें कहा गया कि उनकी पत्नी पेनेलोप फिलोन ने अपने पति के संसदीय सहायक के तौर पर 900,000 यूरो की राशि का भुगतान किया था। हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं है कि उन्होंने कोई काम किया था।
dharmpath.com dharmpath