उडासिटी, गूगल ने एंड्रायड डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की शिक्षण संस्थान उडासिटी ने गूगल के साथ साझेदारी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित किया है जो मध्यवर्ती स्तर के छात्रों को गूगल के ‘एसोसिएट एंड्रायड डेवलपर सर्टिफिकेशन एक्जाम’ में सफल होने का कौशल विकसित करेगा।

इस कार्यक्रम का नाम ‘एसोसिएट एंड्रायड डेवलपर फास्ट ट्रैक’ रखा गया है। इसे गूगल की परीक्षा को पास करने, सर्टिफिकेट हासिल करने को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

उडासिटी के प्रबंध निदेशक (भारत) इशान गुप्ता ने बताया, “इस कार्यक्रम के साथ हमारा लक्ष्य प्रशिक्षण में निवेश करना और लोगों को एक छात्र की विकास यात्रा में सक्षम बनाना है। हमने इस कार्यक्रम में विभिन्न एंड्रायड पाठ्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में अपने मंच पर नामांकन को देखा है।”

फरवरी में नामांकन हासिल करने वाले छात्र को इसमें सफल होने पर 5,000 रुपये की उडासिटी छात्रवृत्ति दी जाएगी।

जो उम्मीदवार सफल होंगे उन्हें विभिन्न हाइरिंग भागीदार कंपनियों से जोड़ा जाएगा, जिनमें पेटीएम, 1एमजी, हैपटिक, अर्बनक्लैप, जोमाटो, डिजिट्राइब, डेलीहंट, हेडआउट और इनशार्ट शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493