चेन्नई, 2 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु में गुरुवार से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही धनुष, सिवाकार्तिकेयन और सीबी सत्यराज जैसे तमिल कालाकारों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
धनुष ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “12वीं के परीक्षार्थियों को उनकी बोर्ड परीक्षा की बधाई।”
सिवाकार्तिकेयन ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए कहा।
उन्होंने कहा, “12वीं कक्षा में पढ़ने वाले मेरी सभी छोटे भाई-बहनों को बधाई। स्वस्थ रहें, विश्वास रखें और अच्छा करें।”
वहीं, सीबी ने ट्विटर पर लिखा, “12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले मेरे सभी भाई-बहनों को बधाई। प्रक्रिया का आनंद लें।”
12वीं बोर्ड परीक्षा 31 मार्च तक चलेगी।
dharmpath.com dharmpath