अजित के साथ अक्षरा के काम करने से खुश हूं : श्रुति हासन

चेन्नई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन इस बात से खुश हैं कि उनकी बहन अक्षरा आगामी तमिल फिल्म ‘विवेगाम’ में तमिल सुपरस्टार अक्षय के साथ काम कर रही हैं।

वर्ष 2015 में तमिल फिल्म ‘वेधालम’ में अजित के साथ काम कर चुकीं श्रुति उन्हें एक ‘सज्जन व्यक्ति’ मानती हैं।

श्रुति ने आईएएनएस से कहा, “मैं अक्षरा के लिए बहुत खुश हूं। अजीत सज्जन व्यक्ति हैं और किसी भी कलाकार के लिए उनके साथ काम करना बेहद खास और यादगार होता है। मैं खुश हूं कि अक्षरा को उनके साथ काम करने का मौका मिला।”

कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘विवेगाम’ में अजित इंटपोल एजेंट की भूमिका में हैं, जो अक्षरा को बचाते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी बहन फिल्म की पटकथा को लेकर उनसे सलाह लेती है? इस पर श्रुति ने कहा, “हम पटकथाओं पर चर्चा नहीं करते। वह स्वतंत्र हैं और मुझे लगता है कि यही सही है।”

धनुष और अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘शमिताभ’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर चुकीं अक्षरा आगामी रोमांटिक फिल्म ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ में नजर आएंगी।

शिव द्वारा निर्देशित ‘विवेगाम’ में काजल अग्रवाल जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493