काठमांडू, 2 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत राय के कार्यकाल की समाप्ति के मद्देनजर भारत ने नए राजदूत के रूप में मंजीव सिंह पुरी का नाम आगे बढ़ाया है। मीडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
पुरी फिलहाल यूरोपीय संघ, बेल्जियम तथा लक्जमबर्ग में भारत के राजदूत हैं।
हिमालयन टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि मंगलवार को पुरी का नाम विदेश मंत्रालय को भेजा गया और उनकी नियुक्ति पर सहमति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
नेपाल में भारत के राजदूत राय का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। राय ने बुधवार को अपने विदाई समारोह के दौरान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को सिंह की नियुक्ति के दिल्ली के फैसले से अवगत कराया।
समाचार पत्र के मुताबिक, भारतीय दूतावास में कार्यरत राजनयिक विनय कुमार ने मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
dharmpath.com dharmpath