रंगमंच से शाहरुख के जुड़ाव से प्रभावित इम्तियाज अली

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ में काम कर रहे फिल्मकार इम्तियाज अली का कहना है कि वह अभिनेता से बेहद प्रभावित हैं, क्योंकि वह अब भी रंगमंच की अपनी जड़ों से जुड़े हैं।

इम्तियाज ने बुधवार शाम को मुंबई में कलर्स खिड़कियां थियेटर फेस्टिवल 2017 में शाहरुख के बारे में कहा, “हम दिल्ली के रंगमंच के बारे में काफी बातें करते हैं। मैं नहीं जानता था कि वह अब भी उसी प्रकार अभिनय करते होंगे, जैसा रंगमंच पर किया करते थे।”

उन्होंने कहा, “वह हर रोज दिल्ली में अपने रंगमंच के अनुभव के बारे में बात करते हैं और मैं इससे बेहद प्रभावित हूं।”

थियेटर फेस्टिवल के बारे में उन्होंने कहा कि वह खुद भी रंगमंच की पृष्ठभूमि से हैं और अब फिल्मों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद अनूठी पहल है, जिसने रंगमंच और फिल्म उद्योग को जोड़ दिया है।

फेस्टिवल के पहले दिन दिवंगत अभिनेता ओमपुरी को श्रद्धांजलि दी गई और पीयूष मिश्रा ने एक संगीतमय प्रस्तुति भी दी।

फेस्टिवल में नसीरुद्दीन शाह, विकास बहल, नितेश तिवारी, दिया मिर्जा, प्राची शाह पांड्या, सुचित्रा पिल्लई समेत हिंदी फिल्म जगत के कई दिग्गज सदस्यों ने भी शिरकत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493