अमेरिका-दक्षिण कोरिया संयुक्त युद्धाभ्यास पर डीपीआरके की चेतावनी

कोरियन पीपुल्स आर्मी (केपीए) के जनरल स्टाफ के एक प्रवक्ता ने नाम का खुलासा किए बगैर एक बयान में कहा, “साम्राज्यवादी अमेरिका और दक्षिण कोरिया की कठपुतली सैन्य बलों ने अगर गणराज्य के संप्रभुता वाले समुद्री क्षेत्र में एक गोली भी दागी तो कोरियन पीपुल्स आर्मी तुरंत बेरहमी से इसका जवाब देगी।”

प्रवक्ता ने कहा, “हमारी सेना अपने परमाणु हथियारों के दम पर हमलावरों के परमाणु युद्ध तकनीक को नष्ट कर देगी।”

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने बुधवार से अपने संयुक्त युद्धाभ्यास ‘फोल ईगल’ का शुभारंभ किया है, जो अप्रैल के अंत तक जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493