‘बाहुबली 2’ के ट्रेलर पर काम जारी

चेन्नई, 3 मार्च (आईएएनएस)। छायाकार के.के. सेंथिल कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि तेलुगू ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली : द कन्क्लूशन्स’ उर्फ ‘बाहुबली 2’ के ट्रेलर पर काम चल रहा है और यह जल्द रिलीज हो सकता है।

सेंथिल ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा, “अन्नपूर्णा स्टूडियोज ‘बाहुबली 2’ के ट्रेलर पर काम कर रहे हैं। सीवी राव और शिवकुमार के साथ स्क्रीन केलीब्रेशन करना सही है।”

एस.एस राजमौली के साथ कुमार की यह सातवीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ‘यमडोंग’, ‘मगधीरा’ और ‘ईगा’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे सितारों के अभिनय से सजी ‘बाहुबली 2’ 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493