शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में हल्की कमजोरी

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को हल्की कमजोरी का रुख है।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 11.92 अंकों की कमजोरी के साथ 28,827.87 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.65 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 8,896.10 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.29 अंकों की कमजोरी के साथ 28,827.50 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.25 अंकों की कमजोरी के साथ 8,883.50 पर खुला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493