धनुष ‘पावर पांडी’ की ऑडियो को लेकर उत्साहित

चेन्नई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष अपनी पहली आगामी तमिल निर्देशित फिल्म ‘पावर पांडी’ के ऑडियो को लेकर उत्साहित हैं, जो छह दिन बाद जारी होने वाला है।

धनुष ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा, “‘पावर पांडी’ का ऑडियो। और छह दिन। ऑडियो को लेकर उत्साहित हूं। सीन रोल्डन का संगीत। आपको इसे सुनाने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा।”

फिल्म में अभिनेता राज किरण महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वहीं धनुष अतिथि भूमिका में दिखाई देंगे।

इसमें प्रसन्ना और छाया सिंह अपने अभिनय के जलवे बिखेरेंगी। यह 14 अप्रैल को रिलीज होगी। संयोग से इस दिन धनुष की मां का जन्मदिन भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493