ट्रिबेका फिल्मोत्सव में ‘न्यूटन’ प्रतिस्पर्धा वर्ग के लिए चयनित

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। राजकुमार राव और अंजलि पटेल अभिनीत राजनीतिक व्यंग्य से भरपूर फिल्म ‘न्यूटन’ को 16वें वार्षिक ट्रिबेका फिल्म महोत्सव में विश्व प्रतिस्पर्धा वर्ग में चुना गया है। इस फिल्म का 67वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।

ट्रिबेका फिल्मोत्सव 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।

राजकुमार राव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “यह खबर साझा करने में बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं कि ‘न्यूटन’ का ट्रिबेका फिल्म महोत्सव में विश्व प्रतिस्पर्धा वर्ग में चयन हुआ है, वहां पहुंचने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। टीम को बधाई।”

फिल्मकार हंसल मेहता ने राजकुमार के ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए लिखा, “‘न्यूटन’ को विभिन्न फिल्म महोत्सवों में देखना शानदार है..अब ट्रिबेका में विश्व प्रतिस्पर्धा वर्ग में..बधाई।

ट्रिबेका फिल्मोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस साल महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में कुल 98 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

अमित मासुरकर निर्देशित ‘न्यूटन’ की कहानी छत्तीसगढ़ के एक संघर्षरत इलाके में चुनाव के दौरान एक क्लर्क की ड्यूटी वहां लगे होने के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म का निर्माण दृश्यम फिल्म्स के मनीष मुंद्रा ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493