चेन्नई, 3 मार्च (आईएएनएस)। आगामी रोमांटिक फिल्म ‘कधालि’ के साथ तेलुगू उद्योग में करियर की शुरुआत कर रहे अभिनेता हरीश कल्याण का कहना है कि नए उद्योग में वह अब तक की अपनी यात्रा से खुश हैं और अधिक अवसरों के लिए उत्साहित हैं।
हरीश ने कहा, “भाषा में दिक्कत के बावजूद, मैंने प्रस्ताव स्वीकार किया। अगर यह फिल्म चलती है तो मैं दो उद्योगों में काम कर सकता हूं, इसका मतलब मैं दो उद्योगों में काम कर सकूंगा। मैं खुश हूं कि यह अब तक की अच्छी शुरुआत है।”
विल अम्बु और पोरियालन जैसी तमिल फिल्मों में अपने अभिनय के विपरीत वह ‘कधालि’ में भाग्यशाली व्यक्ति की भूमिका में हैं।
उन्होंने कहा, “तमिल में ज्यादातर गंभीर भूमिकाएं हैं, जबकि ‘कधालि’ में मैं ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हूं, जिसका जो मन करता है वह वही करता है। वह सभी मामलों में आशावादी है।”
फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से हैदराबाद में हुई और हरीश को इससे प्यार हो जाता है।
उन्होंने कहा, “मैं इसे अपना दूसरा घर मानता हूं। हालांकि मैं पिछले कुछ वर्षो में हैदराबाद कई बार आया हूं। इस स्थान जितना मुझे कहीं भी रुका। मैं वापस जाने का इंतजार नहीं कर सकता।”
इसमें साईं रौनक और पूजा दोशी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath