सेंसेक्स में मामूली गिरावट, मिडकैप व स्मॉलकैप में तेजी (लीड-1)

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी बिकवाली का दबाव नजर आया और खरीदारों एवं निवेशकों को बहुत थोड़े समय के लिए ही ग्रीन सिग्नल दिखा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 7.34 अंक गिरकर 28,832.45 पर बंद हुआ और निफ्टी 2.20 अंक नीचे 8,897.55 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.29 अंकों की कमजोरी के साथ 28,827.50 पर खुला और 7.34 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 28,832.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28860.13 के ऊपरी और 28716.21 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.25 अंकों की कमजोरी के साथ 8,883.50 पर खुला और 2.20 अंक या 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 8,897.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,907.10 के ऊपरी और 8,860.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से पांच सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। वित्त (0.50 फीसदी), उपभोक्ता तेज खपत वस्तुएं (0.39 फीसदी), बैंकिंग (0.26 फीसदी), वाहन (0.23 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.07 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

तेजी वाले सेक्टरों में दूरसंचार (1.21 फीसदी), तेल एवं गैस (1.12 फीसदी), ऊर्जा (1.09 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.02 फीसदी) और रियल्टी (0.86 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि शुक्रवार को भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 31.26 अंकों की तेजी के साथ 13409.04 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 45.69 अंकों की तेजी के साथ 13620.17 पर बंद हुआ।

स्मॉलकैप सूचकांक ने एक दिन पहले ही गुरुवार को अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर 13833.59 को छुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493