अटॉर्नी जनरल सेशंस ने जिन दिनों रूसी राजदूत से मुलाकात की थी, उस वक्त वह अलाबामा से सीनेटर थे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान वर्जीनिया के दौरे के दौरान आया है, जहां वह रक्षा मामलों पर संबोधन देने वाले हैं।
ट्रंप ने सेशंस पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सेशंस 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दो बार रूस के राजदूत सर्गेइ किसलिक से मिले हैं, उन्हें अब भी उन पर पूरा भरोसा है।
वाशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले सेशंस की सर्गेइ से मुलाकातों की बात उजागर की थी।
न्याय विभाग ने सेशंस की सर्गेइ किसलिक से मुलाकात की पुष्टि की।
अमेरिकी चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के आरोपों के बीच सेशंस ने जनवरी में उनकी दावेदारी की सुनवाई के दौरान कहा था कि उन्हें ट्रंप के प्रचार अभियान और रूस के बीच किसी तरह के संपर्क की कोई जानकारी नहीं थी।
उन्होंने कहा, “मुझे प्रचार अभियान के दौरान कई बार सरोगेट कहा गया। मैंने किसी भी रूसी अधिकारी से कोई बातचीत नहीं की। मैं इन आरोपों पर टिप्पणी नहीं कर सकता।”
सेशंस की रूसी राजदूत के साथ मुलाकात का पता चलने के बाद डेमोक्रेटिक सांसदों और कुछ रिपब्लिकन ने विरोध जताते हुए सेशंस से जांच से दूर रहने को कहा है।
ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्हें लगता है कि सेशंस ने शायद अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि के समय सच बोला है।
ट्रंप से यह पूछे जाने पर कि क्या अटॉर्नी जनरल को खुद को जांच से दूर रखना चाहिए? जवाब में ट्रंप ने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता।”
dharmpath.com dharmpath