चीन की शीर्ष विधायिका का सत्र रविवार से शुरू

एनपीसी की प्रवक्ता फू यींग ने बताया कि 12वीं एनपीसी का पांचवां सत्र 15 मार्च को समाप्त होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रारंभिक बैठक में सत्र के लिए 169 सदस्यीय प्रेजीडियम का चुनाव किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रेजीडियम की पहली बैठक शनिवार सुबह हुई और इसमें सत्र के एजेंडे को स्वीकार किया गया।

फू ने बताया कि राष्ट्रीय सांसद छह रिपोर्टों पर विचार-विमर्श करेंगे, जिसमें सरकार के काम की रिपोर्ट, नागरिक कानूनों के सामान्य प्रावधान का मसौदा और 13वीं एनपीसी के प्रतिनिधियों के चुनाव से संबंधित तीन विधेयक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493