जकार्ता, 4 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलनों से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा।
लीमापुलू कोटा जिले में भारी बारिश से संचार व्यवस्था ठप हो गई और चारों ओर अंधेरा छा गया।
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया, “भूस्खलन में लगभग आठ वाहन दब गए। अब तक वाहनों से चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। मलबे और चट्टानों में अन्य वाहन अभी दबे हुए हैं। हो सकता है कि इनमें और भी शव दबे हुए हों।”
उन्होंने बताया, “बाढ़ की वजह से हजारों ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है, लेकिन अभी हमारे पास ऐसे लोगों की संख्या के बारे में विस्तृत आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath