नकारात्मक भूमिकाएं निभाने को उत्सुक रवि तनेजा

चेन्नई, 4 मार्च (आईएएनएस)। ‘किक’ और ‘डॉन सीनू’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता रवि तनेजा का कहना है कि वह नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के लिए उत्सुक हैं।

रवि ने शुक्रवार शाम को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साझ कई बातें साझा कीं।

एक प्रशंसक के यह पूछने पर कि क्या उन्हें नकारात्मक भूमिकाएं निभाना पसंद है, रवि ने ट्वीट कर कहा, “हां, मैं ऐसी ही किसी भूमिका का इंतजार कर रहा हूं।”

उन्होंने साथ ही कहा कि वह निर्देशन भी करना चाहते हैं, लेकिन नहीं जानते कि इसके लिए उन्हें कब समय मिलेगा।

रवि ने साथ ही इस बात की भी पुष्टि की कि वह अप्रैल से अपनी अगामी फिल्म ‘राजा द ग्रेट’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

फिल्म में वह एक दृष्टिबाधित की भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493