बेनी दयाल की आवाज आधुनिक, बेहतरीन : सलीम मर्चेट

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। गायक-संगीतकार सलीम मर्चेट का कहना है कि गायक बेनी दयाल की आवाज आधुनिकता से भरी और बेहतरीन है। उन्होंने (सलीम) सुलेमान मर्चेट और बेनी दयाल के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के प्रचार गीत ’10 साल आपके नाम’ को गाया है।

इस गीत को सोनी मैक्स ने लांच किया। यह गीत गर्मजोशी और प्यार भरे भावुक संदेश के साथ आईपीएल के प्रशसंकों का आभार जताता है।

सलीम ने अपने बयान में कहा, “बेनी की आवाज आधुनिक, समकालीन और बेहतरीन है।”

सलीम कहते हैं, “उनके राग और सुर बहुत अच्छे हैं और हम एक-दूसरे को लंबे अर्से से जानते हैं..जब पहली बार आईपीएल के प्रचार गीत को गाने का फैसला हुआ था..उन्होंने लगभग पांच साल पहले ‘ऐसा मौका’ गीत भी गाया था।”

प्रचार गीत के वीडियो में देशभर के प्रशंसकों को आईपीएल का लुत्फ लेते हुए दिखाया गया है।

खुद को आईपीएल का प्रशंसक मानने वाले बेनी ने बताया कि उनका पहला क्रिकेट मैच स्टेडियम में एक आईपीएल मैच था।

गायक का कहना है, प्रचार गीत प्रशंसकों के जोश को और बढ़ाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493