लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री नतालिया पोर्टमैन और उनके पति बेंजमिन मिलीपीड बेटी के माता-पिता बन गए हैं।
लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री नतालिया पोर्टमैन और उनके पति बेंजमिन मिलीपीड बेटी के माता-पिता बन गए हैं।
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री (35) के प्रतिनिधि ने 22 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसे उन्होंने अमालिया नाम दिया है।
बयान के मुताबिक, “22 फरवरी को नतालिया पोर्टमैन और उनके पति बेंजमिन मिलीपीड के परिवार में उनकी बेटी अमालिया मिलीपीड शामिल हो गई हैं। मां और बच्ची खुश और स्वस्थ हैं।”
पोर्टमैन और फ्रांसीसी कोरियोग्राफर मिलीपीड का एक बेटा एलेफ भी है। उनका विवाह 2012 में हुआ था।
पोर्टमैन हालांकि गोल्डन ग्लोब्स और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स में सम्मिलित हुई थीं, लेकिन अपने प्रसव के कारण वह रविवार को ऑस्कर्स समारोह में शामिल नहीं हो पाईं।
dharmpath.com dharmpath