टोबोगन पर दौड़ लगाना मजेदार रहा : रणवीर सिंह

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें स्विट्जरलैंड में टोबोगन (एक प्रकार की स्लेज) रेस में हिस्सा लेने में काफी मजा आया।

रणवीर ने एक बयान में कहा, “मुझे मुओत्तस मुरग में टोबोगन रेस में हिस्सा लेकर बेहद मजा आया। 4.2 किलोमीटर लंबी यह रेस, स्विट्जरलैंड की सबसे तेज गति की टोबोगन रेस है। बर्फ से ढके पहाड़ों और जमी हुई झीलों के बीच रेस लगाना मेरे जीवन के सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक रहा।”

रणवीर ने अपना एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह बर्फ पर टोबोगन पर रेस लगाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “प्रकृति की गोद में। यह निश्चित तौर पर दुनिया के सबसे खूबसूरत दृश्यों में से एक है।”

रणवीर की आने वाली फिल्में संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ और निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493