व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण कार्यक्रम

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को 13,000 से ज्यादा छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों को डिजिटल भुगतान से अवगत कराने के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को 13,000 से ज्यादा छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों को डिजिटल भुगतान से अवगत कराने के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यहां एक बयान में कहा, “इसका उद्देश्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने के साथ ही भ्रष्टाचार को कम करना है, जिसे केवल समाज के सभी वर्गो की भागीदारी विकसित करने से ही प्राप्त की जा सकती है।”

नए लांच किए गए कार्यक्रम के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफरेमेशन टेक्नॉलजी (एनआईईएलआईटी) दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पांच क्षेत्रीय कार्यशाला तथा 30 राज्यों में राज्यस्तरीय कार्यशाला तथा देश में 100 डिजिधन कैम्प का आयोजन करेगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफरेमेशन टेक्नॉलजी मंत्रालय के मुताबिक ये प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजिटल भुगतान तंत्र से व्यापारियों को परिचित कराने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस), यूएसएसडी भुगतान, बीबीपीएस (भारत बिल भुगतान प्रणाली), एइपीएस (आधार सक्षम भुगतान प्रणाली) शामिल है।

बयान में कहा गया, “करीब 13,000 छोटे और मध्यम असंगठित/स्व संगठित व्यापारी/कारोबारी को इसमें शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।”

इसमें कहा गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) व्यापारियों को लेकर आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493