सोनम कपूर ‘सेक्सिस्ट बकवास’ से परेशान

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर अपने त्रुटिहीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर को लेकर की गई टिप्पणियों की उन्होंने निन्दा की है, जिसमें उनका वक्षस्थल दिख रहा है। सोनम ने उन टिप्पणियों को ‘सेक्सिस्ट बकवास’ बताया है।

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर अपने त्रुटिहीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर को लेकर की गई टिप्पणियों की उन्होंने निन्दा की है, जिसमें उनका वक्षस्थल दिख रहा है। सोनम ने उन टिप्पणियों को ‘सेक्सिस्ट बकवास’ बताया है।

उनका कहना है कि कुछ मीडिया के लोग केवल उनके परिधान पर ध्यान देते हैं और उसी आधार पर निष्कर्ष निकालते हैं, जबकि जिन ‘उपयुक्त बातों-विचारों’ की वे चर्चा करती हैं, उन पर ध्यान नहीं दिया जाता।

31 वर्षीय अभिनेत्री ने गुरुवार को आयोजित किए ए एक कार्यक्रम में एक झालरदार कॉलर वाली रासारियो एटेलियर का जंपसूट पहना था। इस दौरान फोटोग्राफरों ने उनकी एक बगल से तस्वीर खींच लीं, जिसमें उनका वक्षस्थल अनावृत्त नजर आ रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस ड्रेस में सोनम का जिस्म कुछ ज्यादा ही दिख रहा था, जिससे वे ‘असुविधाजनक’ महसूस कर रहीं थी।

सोनम ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “मैं अपने कपड़े में बहुत अधिक सहज थी। मैंने कई सारी ‘उपयुक्त बातों-विचारों’ की चर्चा की है। लेकिन वे इसको दिखाने व चर्चा करने की बजाए ‘सेक्सिस्ट बकवास’ में जुटे हैं। फोटोग्राफर ने जानबूझकर गलत एंगल से ऐसी तस्वीर ली. और सच कहूं तो मेरा उसे धिक्कारने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि मुझे अपने जिस्म पर गर्व है।”

सोनम की इस प्रतिक्रिया का उनके सहयोगियों ने भी स्वागत किया है।

भूमि पेडनेकर ने ट्वीट कर कहा, “सोनम कपूर आप उस ड्रेस में काफी हॉट लग रही है। आप को और अधिक शक्ति मिले।”

इसके जबाव में सोनम ने कहा, “शुक्रिया भूमि, मैं भी अपने आप को हॉट महसूस करती हूं। उम्मीद है कि ऐसी हेडलाइन एक औरत तो नहीं ही लिखती होगी।”

अभिनेत्री सोफिया चौधरी ने भी सोनम के समर्थन में ट्वीट किया, “जैसा कि आप हैं, बेहद आर्कषक होना चाहिए। आपका जिस्म, आपकी मर्जी।”

सोनम जल्द ही आर बाल्की के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पदमान’, राजकुमार हिरानी की ‘दत्त’ और रिया कपूर की ‘वीरे दे वेडिग’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493