टेनिस : दुबई मीट के फाइनल में बोपन्ना-मैटकोव्स्की की हार

दुबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहना बोपन्ना और पोलैंड के मार्सिन मैटकोव्स्की की जोड़ी शनिवार को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में हार गए।

बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी को नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की जोड़ी ने 4-6, 6-3, 10-3 से मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

यह मुकाबला एक घंटा 19 मिनट तक चला।

बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला सेट 6-4 से जीत लिया। लेकिन रोजर-टेकाऊ की जोड़ी ने दमदार वापसी करते हुए अगला सेट जीत मुकाबला टाई ब्रेकर सेट में खींच ले गए जहां उन्होंने 10-3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493