टेनिस : मरे ने जीता दुबई चैम्पियनशिप का खिताब

दुबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एंडी मरे ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। उन्होंने पहली बार इस चैम्पियनशिप को जीता है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरे ने शनिवार देर रात खिताबी मुकाबले में स्पेन के फर्नादो वर्डास्को को 6-3, 6-2 से हरा दिया।

मरे ने इस साल पहले टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की है। यह उनके करियर की 45वीं जीत है। इस जीत के साथ ही वह विश्व रैंकिंग में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक पर बढ़त बनाकर शीर्ष स्थान पर हैं।

अपनी जीत के बाद मरे ने कहा, “मैं पहली बार यह टूर्नामेंट जीतकर खुश हूं। यह मेरे साल की अच्छी शुरुआत है।”

मरे अब इस सप्ताह शुरू हो रहे इंडियन वेल्स ओपन में हिस्सा लेंगे। पिछले साल वह इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493