मनीला, 5 मार्च (आईएएनएस)। फिलीपींस में अबु सय्याफ आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाने के बाद सिर कलम कर हत्या किए गए जर्मनी के नागरिक का शव बरामद हुआ है।
सैन्य अधिकारियों के हवाले से बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में जर्गेन कैंटनर का उनकी नौका से अपहरण कर लिया गया था और उनका शव सुलु द्वीप से बरामद हुआ है। शव जर्मनी को सौंप दिया जाएगा।
कैंटनर की पत्नी सबीन मर्ज उनकी खाली पड़ी नौका में मृत अवस्था में मिली था।
फिलीपीनी सेना ने कहा कि आतंकवादियों ने उन दोनों का उस समय अपहरण कर लिया था, जब वे नौका में सवार होकर मलेशिया के सबा राज्य से जा रहे थे।
पिछले महीने एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से कंटनेर का सिर कलम किए जाने का वीडियो पोस्ट किया गया था।
जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि मंत्रालय ‘इस अमानवीय और जघन्य कृत्य से स्तब्ध है।’
अबु सय्याफ फिलीपींस का सबसे छोटा, लेकिन सबसे हिंसक आतंकवादी संगठन है, जो लोगों का सिर कलम करने समेत अन्य प्रकार की बर्बरता के लिए जाना जाता है।
dharmpath.com dharmpath