मलयालम फिल्म उद्योग में भीड़भाड़ नहीं : पृथ्वीराज

कोच्चि, 5 मार्च (आईएएनएस)। मलयालम सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन का मानना है कि मलयालम फिल्म उद्योग में अधिक प्रतिस्पर्धा नहीं है, क्योंकि यहां बहुत संभावनाएं हैं और कलाकारों के पास इसके अवसर हैं कि वे अपनी पसंद की फिल्में चुन सकें।

मलयालम फिल्म उद्योग के अग्रणी अभिनेता पृथ्वीराज फिल्म उद्योग के वर्तमान अभिनेताओं जैसे फहाद फाजिल, दलकुएर सलमान और निविन पॉली के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह एक परिपक्व अभिनेता हैं।

पृथ्वीराज ने आईएएनएस को बताया, “हम सभी लगभग समान उम्र के हैं, लेकिन मेरी छवि और मेरे द्वारा अभिनय को दिए वक्त ने लोगों के बीच मेरी छवि को एक अधिक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित किया है। इसलिए मुझे ऐसे चरित्र निभाने को मिलते हैं, जो लोगों के बीच लंबे समय तक असर बनाए रखते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493