बार्सिलोना, 5 मार्च (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की ओर से किए गए दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के 26वें दौर के मैच में सेल्टा वीगो को 5-0 से मात दी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार देर रात कैम्प नाउ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने जीत हासिल कर लीग सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
मैच के पहले हाफ में बार्सिलोना ने मेसी (24वें मिनट) और नेमार (40वें मिनट) की मदद से दो गोल दागे। इसके बाद दूसरे हाफ में भी सेल्टा वीगो को एक भी गोल का मौका न देते हुए क्लब ने तीन और गोल दागे।
बार्सिलोना के लिए दूसरे हाफ में तीन गोल इवान रेकिटिक (54वें मिनट), सैमुएल उमीती (61वें मिनट) और मेसी (64वें मिनट) ने किए।
स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने लीग सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, लेकिन वह इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज रियल मेड्रिड से एक अंक ही दूर है।
dharmpath.com dharmpath