मास्को, 5 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने शनिवार को कहा कि आर्थिक माहौल बदल रहा है और 2017 में विकास दर संभवत: एक से दो प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
मास्को, 5 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने शनिवार को कहा कि आर्थिक माहौल बदल रहा है और 2017 में विकास दर संभवत: एक से दो प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
मेदवेदेव ने रूसी टेलीविजन के कार्यक्रम वेस्ती वी सुबोतु में कहा, “आर्थिक माहौल बदल रहा है, यह स्पष्ट है कि हमारी अर्थव्यवस्था बढ़नी शुरू हो गई है, हालांकि पूरे आत्मविश्वास के साथ अभी नहीं कहा जा सकता..इस साल एक से दो प्रतिशत के बीच विकास दर की उम्मीद कर रहे हैं।”
मेदवेदेव के मुताबिक, रूस में मुद्रास्फीति नियंत्रण में हैं।
फरवरी में आर्थिक मुद्दों पर एक सरकारी बैठक में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था पिछले साल के परिणाम उम्मीद से बेहतर थे उन्होंने अर्थव्यवस्था में एक सकारात्मक प्रवृत्ति को रेखांकित किया।
dharmpath.com dharmpath