करण जौहर को पिता बनने पर बॉलीवुड हस्तियों ने बधाई दी

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के जुड़वा बच्चों के पिता बनने के मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। करण सरोगेसी से एक बेटा और बेटी के पिता बने हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा, “पिता बनने पर स्वागत है।”

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “करण जौहर को बधाई, आपके लिए बहुत खुश हूं। उम्मीद है, यश और रूही हमेशा स्वस्थ रहें। हमेशा प्यार।”

करण (44) ने कहा कि उनके बच्चे रूही और यश दोनों उनके जीवन के अद्भुत जोड़ हैं। उन्होंने उन्हें अपनी ‘जीवनरेखा’ बताया।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हिनया’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आलिया भट्ट इससे काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने लिखा, “आखिरकार, मैं उन्हें अपना छोटा भाई और बहन कह सकती हूं। बहुत खुश हूं। उन्हें बहुत प्यार। खुशियां।”

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्विटर पर कहा, “करण के इस फैसले से बहुत खुश हूं। अब उनका घर पूरा हो गया है। आप अद्भुत पिता हैं, आपके नए परिवार को प्यार।”

वर्ष 2016 में सेरोगेसी के माध्यम से लक्ष्य कपूर के पिता बन चुके अभिनेता तुषार कपूर ने कहा कि करण इसके हकदार थे।

फिल्मकार फराह खान ने भी करण के लिए खुशी जाहिर की।

अभिनेता वरुण धवन ने ट्विटर पर कहा, “मुझे पता है कि करण बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे यकीन है कि आप अच्छे पिता बनेंगे।”

पिता बनने को करण के जीवन का संतोषजनक और पुरस्कृत पहलू करार देते हुए आर. माधवन ने ट्विटर पर कहा, “पिता बनने को लेकर बधाई। भगवान बच्चों को आशीर्वाद दें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493