‘अनारकली’ के लीक दृश्यों से व्यापार रहेगा बेअसर : स्वरा

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। ‘अनारकली ऑफ आरा’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि आगामी फिल्म के कुछ दृश्य लीक होने की खबर परेशान कर देने वाली है और उनका अनुमान है कि इससे फिल्म का व्यापार प्रभावित नहीं होगा।

स्वरा ने यहां खिड़कियां थियेटर फेस्टिवल के मौके पर कहा, “जाहिर है, यह हमारे लिए परेशान कर देने वाली खबर है। कलाकार के रूप में हम पूरी लगन से काम करते हैं। अचानक फिल्म के कुछ दृश्य ऑनलाइन लीक हो जाए तो परेशानी तो होगी ही।”

उन्होंने कहा, “उम्मीद है यह फिल्म के व्यापार को प्रभावित न करे। निश्चित तौर पर यह अच्छी फिल्म है। यह कहानी सुननी और समझनी चाहिए। इस फिल्म का कोई घटिया मकसद नहीं है। यह फिल्म पुरुषों के देखने के लिए है न कि सिटी और तालियां बजाने।”

फिल्म अपने बोल्ड दृश्यों को लेकर सुर्खियों में है, कथित तौर पर सेंसर बोर्ड इसके दृश्यों में फिर कटौती करना चाहता है। फिल्म निर्माताओं ने दृश्य लीक होने के बाद शिकायत दर्ज कराई।

अविनाश दास द्वारा निर्देशित फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। इसमें संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493