मुंबई कार रैली में 800 महिला रेसरों ने लिया हिस्सा

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले रविवार को मुंबई में एक कार रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में महिला शक्ति को दर्शाते हुए 800 महिला रेसरों ने हिस्सा लिया।

इस कार रैली का आयोजन होटल सराहा में किया गया। यहां से सुबह आठ बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस रैली ने 150 किलोमीटर का रास्ता तय किया।

इस रैली में अधिकतर प्रतिभागियों ने सामाजिक संदेश भी दिया, जिसमें महिला सशक्तिकरण प्रमुख था। इसमें ‘वन गर्ल विद करेज इस रिवोल्यूशन’, ‘टु हेल विद शुगर एंड स्पाइस’ और ‘वी आर ऑल अबाउट टेलेंट, गट्स, कमिटमेंट, टफनेस’ जैसे संदेश शामिल रहे।

वेस्टर्न इंडिया ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (डब्ल्यूआईएए) द्वारा आयोजित इस रैली का यह तीसरा संस्करण था, जिसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसमें महिलाओं के लिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।

इस रैली की विजेताओं को आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493