केनबरा, 6 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में माउंट एवरेस्ट आधार शिविर से ट्रेकिंग कर लौटते वक्त आस्ट्रेलियाई शख्स की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मेलबर्न के रहने वाले शख्स एवरेस्ट पर 5,380 मीटर की ऊंचाई पर दो मार्च की रात बीमार पड़ गए थे। उतरते वक्त उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
दो बच्चों के पिता इस शख्स ने चोटी पर पहुंचने का प्रयास नहीं किया। उनके साथ आस्ट्रेलिया के तीन अन्य साथी और स्थानीय शेरपा गाइड भी थे।
आस्ट्रेलिया के विदेश एवं व्यापार मामलों की प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, “हम काउंसलर सहायता प्रदान कराने के लिए तैयार हैं।”
हालांकि, अभी तक मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चला है।
पिछले साल मई में मेलबर्न की महिला मारिया स्ट्रीडम की भी एवरेस्ट की चढ़ाई करते समय मौत हो गई थी। वह एवरेस्ट की चोटी के पास बीमार हो गई थीं।
dharmpath.com dharmpath