एक वरिष्ठ आर्थिक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नेशनल डेवलपमेंट रिफॉर्म कमीशन के प्रमुख हे लिफेंग ने वार्षिक संसदीय सत्र के इतर एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि बेल्ट एंड रोड परियोजना को 100 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत यह प्रगति ‘उम्मीद से बेहतर’ है।
इस सहयोग को मजबूत करने के लिए चीन मई में बीजिंग में बेल्ट और रोड पहल पर एक उच्चस्तरीय संगोष्ठी की मेजबानी भी करेगा।
dharmpath.com dharmpath