वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन का सैन्य खर्च 1040 अरब युआन (152 अरब डालर) होगा। इसमें केंद्रीय बजट का 1020 अरब युआन शामिल है।
अधिकारी ने कहा कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के वार्षिक सत्र के दौरान प्रस्तुत 2017 के राष्ट्रीय बजट के मसौदे में यह आंकड़े दिए गए।
अधिकारी ने कहा, “रक्षा बजट के अधिकांश हिस्से को रक्षा और सैन्य सुधारों को मजबूत बनाने, सैन्य और नागरिक एकीकरण को सहयोग देने और जमीनी स्तर पर सेवा कर्मियों के रहने, प्रशिक्षण और काम करने की स्थिति को बेहतर करने पर खर्च किया जाएगा।”
चीन के रक्षा बजट में इस वर्ष की वृद्धि पिछले एक दशक में सबसे कम है। पिछले साल 7.6 फीसदी की वृद्धि की गई थी।
एनपीसी वार्षिक सत्र की प्रवक्ता फू यिंग ने गुरुवार को कहा था कि चीन का रक्षा बजट सात प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा था कि चीन का रक्षा खर्च देश के सकल घरेलू उत्पाद के केवल 1.3 प्रतिशत का हिस्सेदार है जबकि नाटो सदस्य देश रक्षा खर्च में सकल घरेलू उत्पाद का दो प्रतिशत खर्च करते हैं।
dharmpath.com dharmpath