सीजीपीएल ने वेस्ट सेग्रीगेशन सेंटर बनाया

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। विद्युत कंपनी टाटा पावर की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड (सीजीपीएल) ने रूरल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत कई पहलों की शुरुआत की है। इसके तहत सीजीपीएल ने सहजीवन एनजीओ के साथ मिलकर टुंडा गांव में एक वेस्ट सेग्रीगेशन सेंटर (अवशिष्ट पृथक्करण केंद्र) की स्थापना की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक तरीके से सड़नशील कचड़ों का उचित तरीके से इस्तेमाल कर अधिकतम अवशिष्ट का स्थायित्वपूर्ण उपयोग करना है। इस तरह अवशिष्ट पदार्थो के पुनर्चक्रण से डम्प यार्डस एवं जमीनों में कचरे का निपटान कम करने में मदद मिलेगी।

कहा गया है कि ठोस कचरों का सही तरीके से निपटान नहीं करने और खुले स्थानों, तालाबों इत्यादि के किनारे कचरा डालने से पर्यावरण को नुकसान तो पहुंचता ही है, साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा होता है।

सीजीपीएल के ईडी एवं सीईओ के.के. शर्मा ने बताया, “टाटा पावर में हमारा उद्देश्य एक सहयोगी एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करना है और इसलिए हमारे समुदायों का हित हमारे परिचालनों का प्रमुख आधार है। ठोस अवशिष्ट द्वारा पर्यावरण की खूबसूरती और सार्वजनिक क्षेत्रों के परिवेश को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है जहां अवशिष्ट को जलाया जाता है।”

उन्होंने कहा, “यह प्रोग्राम वेस्ट के प्रबंधन के महत्व की दिशा में नजरिये एवं व्यवहार में बदलाव लाएगा और एक स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करेगा। हम अपने सहयोगियों सहजीवन और ग्राम पंचायतों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए अपना निरंतर सहयोग दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493