ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में यौन उत्पीड़न की शिकायतें ज्यादा

लंदन, 6 मार्च (आईएएनएस)। समूचे ब्रिटेन में विश्वविद्यालय कर्मचारियों द्वारा यौन उत्पीड़न, दुराचार और लैंगिक हिंसा के मामले व्यापक तौर पर सामने आए हैं।

द गार्जियन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रीडम ऑफ इनफार्मेशन (एफओआई) अनुरोध 120 विश्वविद्यालयों को भेजे गए हैं, जिसमें पाया गया है कि छात्रों ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के खिलाफ 2011-12 से 2016-17 तक यौन उत्पीड़न से जुड़े 169 मामलों में आरोप लगाए हैं।

कर्मचारियों के बारे में दूसरे 127 आरोप उनके सहयोगियों द्वारा लगाए गए हैं।

कथित तौर पर सैकड़ों पीड़ितों ने कहा कि रोजाना उन्हें आधिकारिक तौर पर शिकायत नहीं करने के लिए रोका जा रहा है और उन्हें अपनी शिकायत वापस लेने या मामले को अनौपचारिक रूप से रफा-दफा करने के कहा जा रहा है।

कई अन्य ने कहा कि उन्होंने अपने उत्पीड़न की अपनी शिक्षा या करियर पर पड़ने वाले असर के डर से कभी नहीं शिकायत की। इससे पता चलता है कि समस्या की असल स्थिति खुलासा किए गए आकड़ों से कहीं ज्यादा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ सबसे ज्यादा आरोप लगाए गए हैं। इसमें से 11 शिकायतें केंद्रीय प्रशासन और 10 कॉलेजों को मिली हैं।

इसके बाद नाटिंघम को 10, एडिनवर्ग को 9, लंदन के कला विश्वविद्यालय (यूएएल) व एसेक्स को 7-7 और कैंब्रिज को 6 शिकायतें मिली हैं।

सिर्फ पांच विश्वविद्यालयों ने कहा कि उन्होंने छात्राओं को मुआवजा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493