जावेद अख्तर ‘मंटो’ का हिस्सा होंगे : नंदिता दास

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री व फिल्म-निर्माता नंदिता दास ने बताया कि दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर उनकी अगली फिल्म ‘मंटो’ का हिस्सा होंगे। यह फिल्म दिवंगत लेखक सादत हसन मंटो की बायोपिक है, जिसका निर्देशन नंदिता कर रही हैं।

नंदिता ने शबाना के एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर बताया, “मेरी अगली फिल्म मंटो है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसमें शबाना आजमी का अभिनय देखने को मिलेगा। यह एक रहस्य है लेकिन इसका हिस्सा जावेद अख्तर भी होंगे।”

‘मंटो’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लघु कहानी लेखक और रसिका दुग्गल उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय में ‘मंटो’ के जीवन पर आधारित है। नवाजुद्दीन फिलहाल फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस भूमिका की पोशाकों का भी परीक्षण कर लिया है और उन्होंने मंटो में निभाई जाने वाली भूमिका की पहली झलक को भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493