मुबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय ने सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक से कुछ निजी कारणों के चलते थोड़े समय के लिए दूरी बना ली है।
भारतीय मनोरंजन जगत का 25 वर्षो से हिस्सा रहे अभिनेता का कहना है कि वह फेसबुक पर जल्द लौटेंगे।
उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर कहा, “थोड़े समय के लिए फेसबुक से दूर हो रहा हूं। निजी कारण। जल्द लौटूंगा।”
रोनित ने बताया कि अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘काबिल’ की सफलता के बाद उन्हें तोहफे में घड़ी दी थी।
इसके लिए उन्होंने ऋतिक का आभार जताया।
रोनित आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे।
राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म सात अप्रैल को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath