नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। गायक इंदीप बख्शी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर अपना नया गीत जारी करने जा रहे हैं। इसमें पिता और बेटी के संबंधों को दर्शाया जाएगा।
‘बेजुबान’ नामक शीर्षक गीत माता-पिता और बेटी के भावनात्मक रिश्तों की बानगी पेश करेगा।
एक बयान के मुताबिक, वीडियो में ‘सैटर्डे सैटर्डे’ के गायक एक ऐसे पिता की भूमिका अदा करेंगे, जो बोल नहीं सकते।
इसमें दिखाया जाएगा कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती और बेटियां परिवार के लिए अमूल्य होती हैं।
dharmpath.com dharmpath