लंदन, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग में सबसे आगे चल रहे चेल्सी क्लब के कोच एंटोनियो कोंटे ने अपने खिलाड़ियों को जमीन से जुड़े रहने का सुझाव दिया है।
कोच का कहना है कि प्रीमियर लीग में सोमवार देर रात खेले गए मैच में वेस्ट हाम के खिलाफ मिली जीत अच्छी बात है, लेकिन खिलाड़ियों को अपने पैर जमीन पर ही टिकाए रखने चाहिए।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी ने लीग के 27वें दौर में खेले गए मैच में वेस्ट हाम को 2-1 से मात देकर लीग सूची में दूसरे स्थान पर काबिज टोटेनहम हॉटस्पर से 10 अंकों की दूरी बना ली है। वह अभी शीर्ष पर काबिज है।
इस मैच के दौरान लंदन स्टेडियम में चेल्सी के सर्मथकों का कहना था कि क्लब इस लीग को जीतने वाला है। इस पर मैच के बाद कोंटे ने कहा, “हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि हमें अंक लेने है। हमें कदम दर कदम आगे बढ़ना होगा।”
कोंटे ने कहा, “हमें यहीं सोचना चाहिए कि हर प्रतिद्वंद्वी का लक्ष्य हमें हराना है और यह सोच लीग के अंत तक बनी रहनी चाहिए। सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन अपने पैरों को जमीन पर बनाए रखना जरूरी है।”
dharmpath.com dharmpath