बीएसएफ जवानों से मिले अजय देवगन इमरान हाशमी

जैसलमेर, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन, इमरान हाशमी और अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मुलाकात की।

राजस्थान में मिलन लुथरिया की ‘बादशाहो’ की शूटिग कर रहे कलाकारों ने रविवार को जवानों से मुलाकात की।

उनके साथ ‘अद्भुत बातचीत’ के बाद इमरान ने सोमवार को ट्विटर पर कहा, “ये बहादुर जवान भारत की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।”

‘बादशाहो’ अजय की लुथरिया के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कच्चे धागे’, ‘चोरी चोरी’ और ‘वन्स अपॉन ए टाईम इन मुंबई’ में काम कर चुके हैं।

‘बादशाहो’ 1 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493