ब्रिटेन का पॉप स्टेप्स बैंड फिर संगठित

लंदन, 7 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन का पॉप बैंड ‘स्टेप्स’ एक बार फिर जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। इस बैंड के सदस्यों ने अपनी नई अलबम और ब्रिटेन एरेना टूर के साथ इस बैंड को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है।

वर्ष 1997 में क्लेयर रिचर्डस, फाये टोजर, लीसा स्कॉट-ली, इयान एच वॉटकिन्स और ली लैचफोर्ड-इवांस ने मिलकर इस बैंड को शुरू किया था। स्टेप्स 2001 में टूट गया था। 2011 में संक्षिप्त रूप से शुरू किया गया, लेकिन इस बार यह नए संगीत के साथ वापसी कर रहा है।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैंड का नया एकल गीत ‘स्केयर्ड ऑफ द डार्क’ शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।

यह गीत ‘टीयर्स ऑन द डांसफ्लोर’ अलबम का हिस्सा है, जिसे 21 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

स्टेप्स के सदस्यों ने एक संयुक्त बयान में कहा, “हमें लगता है कि यह वह अलबम है, जिसका हमारे प्रशंसक अरसे से इंतजार कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493