भारतीय सेना को समर्पित है लघु फिल्म ‘चिकन बिरयानी’

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सेना को समर्पित लघु फिल्म ‘चिकन बिरयानी’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म के निर्देशक लोम हर्ष ने अपने बयान में कहा, “‘चिकन बिरयानी’ हमारे देश के प्यारे जवानों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के ऊपर व्यंग्य करती है, जो दिनरात काम करते हैं, ताकि हम रात में चैन की नींद सो सकें।”

गेवी चहल अभिनीत लघु फिल्म के निर्माताओं ने चार मार्च को यूट्यूब और फेसबुक पर इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया। यूट्यूब और फेसबुक पर संयुक्त रूप से दो लाख लोग फिल्म का ट्रेलर देख चुके हैं।

ट्रेलर की शुरुआत भारतीय सीमा पर एक दृश्य के साथ होती है, जहां भारतीय सेना के एक जवान ने एक पाकिस्तानी सैनिक को बंधक बना कर रखा है।

डीएलबी फिल्म्स के बैनर तले बनी निर्माता संदीप चौधरी की फिल्म ‘चिकन बिरयानी’ में अर्पित शर्मा, गौरव जांगिड़ और सदानंद शर्मा भी हैं।

यह फिल्म ‘ये है इंडिया’ के लिए अग्रदूत साबित हुई है, जिसमें गेवी भी हैं और इसका निर्देशन भी लोम हर्ष ने ही किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493